बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज में चल रही चैंपियनशिप का पांचवां दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में चल रही चैंपियनशिप के पांचवें दिन चैंपियन ऑफ चैंपियन (सीओसी) के मुकाबले हुए। इसमें मोहिन मलिक व वंश चिकारा विजेता रहे।
दस मीटर एयर पिस्टल एनआर में मोहिन मलिक सराय प्रथम, प्रियांशु बिनौली द्घद्वतीय, नमन चौहान बड़ावद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ में वंश चिकारा बड़ावद प्रथम, हर्ष तोमर मलकपुर द्घद्वतीय, अभय धामा बिनौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को शूटर दादी रेखा ढाका और जगवीर सिंह ने स्मृति चिन्ह, मेडल और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन साई कोच नीतू श्योराण ने किया। इस अवसर पर खेलो इंडिया कोच अमोल प्रताप सिंह, विवेक आत्रेय शर्मा, कुलदीप काठा, आशु तोमर,, राजेंद्र पाल सिंह, प्रधान सोहनपाल सिंह, अदिति तोमर, तनु चौधरी, हरिओम तोमर, अक्षिता सोलंकी, कृष्ण प्रजापति आदि उपस्थित रहे।