प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एसपी बघेल ने कहा मोदी का एक ही सपना है, सबका साथ सबका विकास नारा दिया। सभी महिलाओं को सम्मान मिलेगा, भ्रष्टाचार मिटेगा। किसानों को फसलों को वाजिद दाम मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार तीन साल पूरे होने पर 123 योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
वे बुधवार को भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के ऋषभदेव सभागार में आयोजित सबका साथ सबका विकास सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा जीवन समृद्धि अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना और 12 रुपये में दो लाख तक का दुर्घटना बीमा और 330 रुपये का बीमा ये सभी लोक कल्याणकारी योजनाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा बैंक के शाखा प्रबंधक को चाहिए समय-समय पर कैंप लगाकर योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराए।
उन्होंने बताया मुद्रीकरण योजना में बेरोजगार को रोजगार करने के लिए बिना गारंटी के 50 हजार तक का ऋण दिया जा रहा है। जो बैंकों के माध्यम से दिया जा रहा है। एसपी बघेल ने बताया भारत की सेना ने पाकिस्तान में 12 किलोमीटर तक जाकर उनकी चौकियां ध्वस्त की।
उन्होंने कहा हर काम में पारदर्शिता बरती जा रही है। उनकी सरकार के शासन में जो भर्तियां हुई है। इनमें कोई गड़बड़ी नहीं की, जबकि पहली सरकारों के समय में हुई भर्तियों के मामले न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा अब भर्तियों में इंटरव्यू खत्म कर लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा।
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा केंद्र सरकार ने तीन वर्षों में जो काम किया। वह कांग्रेस सरकार 70 वर्षों में नहीं कर पाई। भाजपा एक ऐसी पार्टी है। जो अन्य पार्टियों से भिन्न है, क्योंकि अन्य पार्टियां जातिवाद और परिवारवाद पर चल रही है। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने विदेशों में भी अपना नाम ऊंचा किया है।
बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा जनपद के 1200 विकलांगों को उपकरण बांटे। बागपत में बढ़े बिजली के बिल अन्य जनपदों की तुलना में अधिक होने पर एक टीम का गठन किया जाएगा। बागपत विधायक योगेश धामा ने भी विचार रखे। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने की। संचालन सूरजपाल ने किया।
इसमें जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, पुष्पेंद्र तोमर, कपिल तोमर, सतेंद्र सिसौदिया, नीरज कौशिक, राम कुमार पंवार, डॉ. आत्माराम तोमर, सुधीर मान, राकेश जैन, चंद्रवीर तोमर, जयकरण, रामपाल नेहरा, सतेंद्र तुगाना, संचार विभाग के महाप्रबंधक संजीव कुमार, उपमहाप्रबंधक धर्मेंद्र जैन, उपखंड अधिकारी तेजपाल शर्मा, भूपेश गोल्डी, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया।
प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बागपत। कैबिनेट और प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल को बागपत शुगर मिल की प्रबंधक कमेटी ने मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग की है। उप सभापति वीरेंद्र राणा बताया पेराई क्षमता 25 सौ टीसीडी है जबकि उपलब्धता 85 लाख कुंतल है।
मिल सबसे पहले पेराई शुरू करता और सबसे बाद तक चलती है। इससे मिल को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है। क्षमता 25 सौ से बढ़ाकर पांच हजार टीसीडी की मांग की गई। राममेहर, सुखवीर चौहान, तेजराम, नाहार सिंह, कृपाल सिंह, महिपाल मौजूद रहे।