फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले की गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन

Sun, 25 Sep 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मनचले की हरकतों से परेशान छात्रा का परिवार गांव से पलायन करके भी चला गया। इसके बाद भी मनचला नहीं पकड़ा गया। इसके विरोध में शनिवार को पंचायत हुई। पंचायत में निर्णय लिया 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन होगा। सोमवार सुबह बिनौली थाना का घेराव होगा। 
विज्ञापन


 पंचायत में शामिल लोगों ने कहा छात्रा को गांव के  दो युवक पिछले काफी समय से परेशान कर रहे थे। एक आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने तक का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसे व उसके परिवार को बदनाम करने के लिए घर पर धमकी और अश्लील खत भी डाले गए। अफसरों से शिकायत करने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन अब पुलिस आरोपी मनचले को गिरफ्तार नहीं कर रही है। छात्रा इच्छा मृत्यु तक मांग चुका है। पीड़ित परिवार गांव से चला गया।

इसके बाद भी पुलिस का दिल नहीं पसीज रहा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा यदि रविवार तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती है तो सोमवार को बिनौली थाने का घेराव किया जाएगा। मार्ग जाम करने की जरूरत पड़ी तो उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। इसमें लख्मी चंद, मनीष विश्वकर्मा, विनोद, सुनील, आदित्य प्रधान, रामवीर, दिनेश, महिपाल, देवराज मौजूद रहे।  बिनौली थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने कहा आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें