बड़ौत। सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन बड़ौत, आर्य समाज तथा एस्रो के संयुक्त तत्वावधान में एच आर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी में नवयुवकों के चरित्र निर्माण पर सेमिनार का आयोजन किया।
सेमिनार की अध्यक्षता डॉ. ओमवीर सिंह ने की। संचालन योगेंद्र सिंह तालियान प्रधानाचार्य ने किया। इसमें प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा अपनी आध्यात्मिक एवं धरोहर को बचाना होगा। उन्होंने कहा कितनी विडंबना है कि आज भारतीय लोग संस्कृति छोड़ रहे हैं और विदेशी हमारी संस्कृति अपना रहे हैं। हमें अपनी संस्कृति को अपनाकर उसे बचाना होगा। कहा बिना ब्रह्चर्य के ठीक से शिक्षा ग्रहण नहीं की जा सकती।
डॉ. ओमवीर सिंह ने माता, पिता एवं गुरु की सेवा करने और उनकी आज्ञा मानने के साथ-साथ अतिथि सेवा पर भी बल दिया। एस्रो के संजय राणा ने पंच तत्वों भूमि, गगन वायु, आकाश तथा जल की जानकारी दी। उन्होंने कहा पंच तत्वों के साथ खिलवाड़ करने वालों को परिणाम भुगतना होगा।
प्रश्नोत्तरी में पप्पन, साहिल, शिवम, आकाश और नरगिस ने प्रश्नों के सहीं उत्तर देकर इनाम जीते। इसमें कॉलेज के महीपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, सचिन कुमार गुप्ता, एवं पंकज कुमार का सहयोग रहा।