फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बांटेंगे 10 हजार मेडिसन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कोरोना से बचाव के लिए 10 हजार मेडिसन किट तैयार कराई हैं। उन्होंने डीएम की मौजूदगी में मंगलवार को अपने आवास से किट वितरण शुरू किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर पूरे देश में फैल चुकी है। जिससे बचाव के लिए सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने निजी खर्च से दवा की दस हजार किट की व्यवस्था की है। ये किट छपरौली विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों और पूर्व प्रधानों के साथ पार्टी के पदाधिकारियों को दी जाएंगी। जिससे कोरोना के लक्षण वाले व्यक्ति तक आसानी से उपलब्ध हो सके। कोरोना संबंधित कोई भी लक्षण दिखाई देने पर ग्राम प्रधान से यह किट प्राप्त की जा सकती है। वितरण के समय विधायक ने दवा के सेवन एवं सावधानियों की भी जानकारी दी। इसके साथ विधायक ने होम आइसोलेशन में चल रहे लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। जिससे महामारी की चेन को तोड़ा जा सके। लॉकडाउन का पालन करते हुए अनावश्यक बाहर न निकले, मास्क का निरंतर इस्तेमाल करें तथा दो गज की दूरी बनाए रखने की क्षेत्रवासियों से अपील की। इन मेडिसन किट वितरण का शुभारंभ डीएम ने किया। इस मौके पर बिनौली मंडल अध्यक्ष सतेंद्र प्रजापति, किशनपुर बिराल मंडल अध्यक्ष अरविंद तोमर, दोघट मंडल अध्यक्ष कपिल देव, जिला मंत्री अंजू कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें