फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई निर्माण की मंजूरी पर विधायक योगेश धामा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर गांव में आईटीआई निर्माण को मंजूरी मिल जाने पर राजपूत विकास समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा विधायक योगेश धामा का स्वागत किया। धामा ने कहा कि शिक्षण संस्था के निर्माण से युवा शक्ति को लाभ होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के एडवोकेट मनोज आर्य, रणबीर चौधरी, सुधीर कुशवाह, राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष विजय सिंह फौजी ने खट्टा प्रहलादपुर गांव में आईटीआई कालेज के निर्माण को मंजूरी मिलने पर विधायक योगेश धामा का स्वागत किया। इसके अलावा खट्टा प्रहलादपुर की पूर्व प्रधान अनीता सिंह, डॉक्टर गजराज, सतपाल, मूलचंद नीटू, चौधरी सुनील, सुरेश कुमार, बृजपाल, रणवीर सिंह, वकील, राहुल कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अशोक, ओमबीर मेवला, अब्दुलपुर से संजय प्रधान ने भी विधायक योगेश धामा को बधाई दी।
युवाओं ने जताई खुशी
चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर में आईटीआई कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति दिलवाने पर शुक्रवार को गांव के युवाओं ने मिठाई बांटकर सांसद डॉ सत्यपाल सिंह व प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह का आभार व्यक्त किया। एडवोकेट लवकुश ने कहा कि गांव में आईटीआई बनने से क्षेत्र में युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर मिलेंगे। सोनू नवाब, मोहित दाहिमा, अनिल कुमार, हरिओम, सतेंद्र, सौरव, विवेक दाहिमा, मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें