फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा में मिलावटी फॉर्च्यून के तेल का भांड़ाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ा में मिलावटी तेल का भांड़ाफोड़
विज्ञापन

बागपत। निवाड़ा गांव में फॉर्च्यून कंपनी के नाम पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मिलावटी तेल के कारोबार का भांड़ाफोड़ हुआ है। कंपनी के मुख्य जांचकर्ता ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से एक मकान में छापा मारकर ढ़ाई हजार रेपर के अलावा तेल की 150 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकला। जांचकार्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद की अदानी कंपनी के मुख्य जांचकर्ता जीतू शर्मा ने बताया कि उन्हे पिछले कई दिनों से निवाड़ा गांव में कंपनी के नाम पर फर्जी तरीके से तेल बनाकर बेचने की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने पिछले तीन-चार दिनों तक गांव में घूमकर जांच की। शुक्रवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। गांव निवासी खलील अपने मकान में अवैध रूप से तेल बनाने का काम चलता मिला। टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने घर से कंपनी के करीब ढाई हजार रेपर और एक लीटर की तेल की 150 बोतलें बरामद कीं। आरोपी घर में ही तेल का धंधा करता था। वह तेल को बागपत और गौरीपुर के बाजारों के अलावा सोनीपत की बाजारों में भी सप्लाई करता है। पूर्व में उसने करीब चार से पांच हजार लीटर तेल सप्लाई किया था। इस मामले में पुलिस ने मकान से बरामद हुए फर्जी रेपर व अवैध तेल को बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांचकर्ता जीतू शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें