लापता किशोर बरामद, बेचने ले गए थे युवक
बागपत, दोघट। कस्बे से करीब एक सप्ताह पूर्व लापता हुए किशोर को पुलिस ने भड़ल गांव में निरपुड़ा तिराहे से दो युवकों के साथ बरामद किया है। पुलिस ने कहा युवक किशोर को बेचने के लिए ले गए थे, लेकिन बेचने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
दोघट कस्बे से 29 मार्च को अनिल का बेटा देव लापता हो गया। किशोर के दादा दिलावर ने दो युवकों को नामजद कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । एसओ रमेश सिंह ने बताया शनिवार को भड़ल गांव में दो युवक एक किशोर के साथ खड़े हैं और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अरविंद निवासी दोघट और कुलदीप उर्फ कर्ण निवासी पिंड पंजाब बताया। उनके साथ कस्बा दोघट निवासी किशोर देव मिला। पुलिस ने कहा आरोपी युवक किशोर को बेचने के लिए ले बहलाकर अपने साथ ले गए। युवक किशोर को लेकर रुड़की, हरिद्वार आदि स्थानों पर रहे। पुलिस ने किशोर को उनके परिजनों को सौंपकर दोनों युवकों को जेल भेजा।