हरिद्वार से लापता व्यक्ति की हत्या कर शव गांगनौली में कृष्णा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी महात्मा बृजेश दास कई वर्षों से हरिद्वार के भगवानपुर स्थित रविदास आश्रम में रह रहे थे। उनकी गुमशुदगी 10 फरवरी को भगवानपुर थाने में दर्ज कराई गई थी।
पत्नी के संबंधों का पता चलने पर की हत्या
जांच में सामने आया कि बागपत के गांगनौली गांव में एक महिला से महात्मा के संबंध थे। इस बात का पता चलने पर महिला के भट्ठा मजदूर पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर महात्मा की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: UP: बिना नागरिकता के 30 साल से मेरठ में रह रहीं मां-बेटी, ISI के लिए जासूसी का आरोप, एफआईआर दर्ज
हत्या के बाद शव कृष्णा नदी में फेंका
हत्या करने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को गांगनौली स्थित कृष्णा नदी में फेंक दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला, उसके पति और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।