फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल बाद घर लौटी लापता महिला

Tue, 01 Sep 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा नगर से 15 वर्ष पूर्व लापता महिला सोमवार को अचानक अपने घर पहुंची। उसके बच्चों ने उसे पहचान लिया। मां बेटा गले मिलकर रोने लगे। साथ ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


नगर में माता वाली गली में रहने वाले रामदास की पत्नी उर्मिला देवी करीब 15 वर्ष पूर्व 1999 में दिमागी संतुलन खराब होने के कारण बीमार रहने लगी थी। इसी दौरान वह घर से निकल कर चली गई। परिजनों ने चारों ओर उर्मिला की खोज की, लेकिन उसका कोई पता नही चल सका। इस दौरान 2009 में रामदास की मौत हो गई।

घर में पुत्री रीना की शादी हो गई। घर में दो बेटे रविंद्र और सुरेंद्र रह गए। सोमवार को अचानक ईसाई मिशनरी की गाड़ी में दो लोग आए। उनके साथ उर्मिला देवी भी थी। घर में छोटा बेटा सुरेंद्र था। मां को देखते ही सुरेंद्र ने उसे पहचान लिया और गले लगकर रो पड़ा। उर्मिला भी अपने घर को पहचान कर रो पड़ी।
विज्ञापन


ईसाई मिशनरी के अरुण जोन ने बताया कि उनके मिशन के लोगों को यह महिला लावारिस हालत में ट्रेन में मिली थी। यह महिला कुछ भी नही बता पा रही थी। बंगाल के मदर टेरेसा आश्रम में इसको शरण दी गई। वहां वर्षों तक इसने कुछ नही बताया और अन्य महिलाओं के साथ रहती रही।

अब करीब एक सप्ताह पूर्व इसकी यादें लौट आई। उसने मिशन के संचालक के सामने मेरठ जिला, खेकड़ा पुराना थाना आदि का जिक्र किया।  वे लोग इसको लेकर आ गए। दिन भर महिला को देखने के लिये उनके घर लोगों का आवागमन लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें