फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहे में मिली लापता मासूम की लाश

विज्ञापन
बसौद गांव निवासी मृतक बालक फैजान का फाइल फोटो। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बसौद गांव से नौ दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए आठ वर्षीय बालक की लाश गांव के निकट ही रजबहे से बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि बच्चा मनोरोगी बताया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। आशंका है कि पानी में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन

बसौद गांव निवासी फैजान (8) पुत्र नन्हे मानसिक रोगी थी। परिजनों ने बताया कि वह बोल भी नहीं सकता था। तीन दिसंबर को वह घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। नन्हे ने सिंघावली अहीर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन उसे लगातार गांव के आसपास के जंगल और रजबहे में ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। बुधवार को रजबहे में पानी कम हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की तो गांव के पास में ही रजबहे में फैजान का शव झाड़ी में फंसा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है बच्चे की पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें