फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपुर्दगी में दिए ऊंट गायब

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/अमीनगर सराय/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में तीन माह पूर्व सुपुर्दगी में दिए गए पांच ऊंटों को देखने पहुंची मेनका गांधी की पीपल फॉर ऐनीमल्स संस्था की टीम को बागपत के पुराना कस्बा में अन्नु के मकान में ऊंट नहीं मिले। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी ने ऊंटों का कटान कर दिया है। उन्होंने कोतवाली पर शिकायत की है।
विज्ञापन


जांच को पहुंची मेनका टीम की सदस्य गोरी मोलेकी ने बताया कि दिल्ली की स्वरूप नगर पुलिस ने अक्टूबर 2015 में केतीपुरा के अन्नु पुत्र अख्तर को पांच ऊंट ले जाते हुए पकड़ा था। पूछताछ करने पर अन्नु ने बताया था कि वह ऊंट पालते हैं, कटान नहीं करते । कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को ही सुपुर्दगी में ऊंट दे दिए थे।

इन ऊंटों को देखने के लिए रविवार को वह अपनी टीम की सदस्य अंबिका नेजर और एडवोकेट आवृति के साथ  अन्नु के घर पर पहुंची तो उन्हें वहां पर ऊंट नहीं मिले। आरोपी के परिजनों ने पहले तो खुद को मकान अपना होने से इंकार कर दिया। बाद में बातचीत की गई तो उन्होंने ऊंट की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। टीम ने आशंका जताई  कि आरोपी ने ऊंट का कटान कर दिया है। उन्होंने कोतवाली पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि टीम की महिला सदस्यों ने उन्हें इस तरह की जानकारी दी है वह इस मामले को दिखवा रहे हैं। गौरतलब है कि पुराना कस्बा में ही समाजसेवी इरफान पठान समेत पांच लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए 93 ऊंट सुपुर्दगी में दे रखे हैं। नोटिस देने के बावजूद आरोपी ऊंटों को नहीं दिखा पाए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज भी कर चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें