फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे हुए कर्मियों का आज होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चार केंद्रों पर 701 कर्मियों का लगेगा टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में सोमवार को चार केंद्रों पर सात सत्रों में छूटे हुए अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूची तैयार कर टीकाकरण के स्थान और समय के बारे में मेसेज जारी कर दिए है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि सोमवार को छूटे हुए अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। चार केंद्रों पर सात सत्र लगाकर 701 कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी कर्मियों को मेसेज भेज कर केंद्र और समय के बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

आज इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
केंद्र सत्र लाभार्थी
जिला अस्पताल तीन 275
सीएचसी बागपत दो 210
सीएचसी बड़ौत एक 120
सीएचसी खेकड़ा एक 96
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें