फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में दूध लेने गए सब-इंस्पेक्टर का मोबाइल लेकर फरार हुआ युवक

Mon, 19 Sep 2022 09:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में दूध लेने जा रहे यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर का मोबाइल एक युवक उठाकर ले गया। बताया गया कि बड़ौत-कोताना मार्ग पर युवक ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में एक युवक ने यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर से मोबाइल लूट लिया। इस दौरान अज्ञात युवक व उसके साथियों का सब्जी विक्रेता ने लूट का विरोध करना चाहा तो उसके साथ भी लूट कर दी और फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले में पुलिस में तहरीर दी है। 

 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बड़ौत-कोताना मार्ग पर पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने जौनमाना गांव के पास यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से मोबाइल लूट लिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे सब्जी विक्रेता के साथ भी लूट की। विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की और पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
 

यह भी पढ़ें: वर्दी का रौब: बागपत में सिपाही ने युवक को जड़ा थप्पड़, अभद्रता पर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

विज्ञापन


जौनमाना गांव के रहने वाले विनय तोमर पुत्र सहदेव सिंह यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। हाल में उनकी तैनाती गाजियाबाद में चल रही है । वह परिवार के साथ नगर की जयंत विहार कालोनी में रहते है। विनय तोमर शनिवार की सुबह स्कूटी पर अपने गांव जौनमाना दूध लेने जा रहे थे। कोताना रोड पर विजय भव स्कूल के नजदीक तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद जौनमाना से आ रहे सब्जी विक्रेता मिंटू को भी युवकों ने रोक लिया बदमाशों ने मिंटू से 35 सौ रुपये छीन लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवकों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि घटना जानकारी में नहीं है, यदि ऐसा हुआ है तो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें