फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई मांगने के विवाद में एक पक्ष ने चिपकाए पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में बधाई मांगने को लेकर मंगलामुखी के दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। जिसमें एक पक्ष ने कस्बे में पोस्टर चिपका दिए तो दूसरे पक्ष ने पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद मंगलामुखी ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस चौकी में रविवार को शिकायत करने पहुंची मंगलामुखी रुखसार ने बताया कि दूसरे पक्ष ने उसके नाम से कस्बे में पोस्टर चिपका दिए हैं, जिसमें उसे फर्जी मंगलामुखी बताने का आरोप लगाया। रुखसार ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। उधर दूसरे पक्ष के रामभरत का कहना है कि मंगलामुखी विमला का निधन होने के बाद बधाई मांगने का हक उसे दिया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें