चांदीनगर (बागपत) । क्षेत्र के खट्टा प्रह्लादपुर डोला मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पर एक युवक से तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर मारपीट कर नगदी और बाइक लूट ली। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। खेकड़ा सीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच की।
डौला निवासी नरेश शर्मा पुत्र जगमोहन शर्मा एयरटेल कंपनी में मार्केटिंग की नौकरी करता है। वह सोमवार शाम सात बजे खेकड़ा से काम खत्म कर पूर्वी यमुना नहर के रास्ते से अपने घर लौट रहा था, डौला मार्ग पर पीछे से एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे गाली गलौज कर रुकने का इशारा किया। उस पर तमंचे की बट से हमला कर एक हवाई फायर कर दी । नरेश ने बाइक रोक दी । इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ तमंचे के बल पर मारपीट कर पांच सौ रुपयों की नगदी और बाइक लुट ली । बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए । पीड़ित ने घटना स्थल से भागकर पास में ही पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को लुट की सुचना दी । पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कही पता नहीं चला । खेकड़ा सीओ दिलीप कुमार और थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह भी पहुंचे। उधर, थाना प्रभारी ने कहा मामला बाइक चोरी का है।