शरारती युवक ने बाइक को आग लगाई
बिनौली। थाना बिनौली क्षेत्र के गल्हैता गांव में एक शादी समारोह में शामिल एक रिश्तेदार की बाइक को शरारती युवक ने आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विजयपाल प्रजापति निवासी गल्हैता के घर में बुधवार रात शादी समारोह था। इसमें मुनेश कुमार पुत्र राजवीर निवासी बरनावा शामिल हुए। रात करीब 11 बजे गांव के ही नितिन पुत्र होराम ने बाइक की पेट्रोल की टंकी का पाइप हटाकर उसमें आग लगा दी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे देखकर शोर मचा दिया। जिसे सुनकर वह मौके से भाग निकला। सभी लोग घर के बाहर आ गए और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि बाइक तब तक जल चुकी थी। बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक मालिक की तहरीर पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। संवाद