-शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान
फोटो संख्या 7
बड़ौत। नगर के बीचो-बीच से गुजर रहा मीरापुर रजबहा इस समय गंदगी से अटा पड़ा है, जिस कारण रजबहे का पानी अब सड़कों पर आना शुरू हो गया है। इससे नगरवासियों को मच्छरों व गंदगी की मार झेलनी पड़ रही है। वहीं शिकायतों के बाजवूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मीरापुर रजबहा इस समय पूरी तरह से गंदगी से अटा पड़ा है, जिस कारण गंदा पानी बाहर निकलना शुरू हो गया है। इससे जहां लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई बार नगरवासी नगरपालिका व सिंचाई विभाग को शिकायत कर चुकेे हैं, लेकिन अभी तक रजबहे की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे नगरवासियों में रोष व्याप्त है।
ये बोले नगरवासी
मीरापुर रजबहे में पड़ी गंदगी से उठाने वाली दुर्गन्ध से सांस लेना दूभर हो गया है। शिकायतों के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विजय शर्मा
पिछले डेढ़ से दो सालों से मीरापुर रजबहे की सफाई नहीं कराई गई है, जिस कारण रजबहे की गदंगी व गंदा पानी सड़कों पर आने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -भारतवीर सिंंह
वर्जन-
जल्द ही मीरापुर रजबहे की सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अनुज कौशिक ईओ बड़ौत।