सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हादसों मंे मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते अधिकारी और नगरवासी।
- फोटो : amar ujala
बागपत में सड़क हादसों में मृत व्यक्तियों की स्मृति में परिवहन विभाग ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर रविवार को शहर में रैली निकाल लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया तथा नियमों का पालन करने की अपील की। शाम को उनके द्वारा मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
रैली का शुभारंभ एआरटीओ (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा और एआरटीओ (प्रशासन) सुहैल अहमद ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर हरी झंडी दिखाकर किया। उसके बाद रैली शहर की शौकत मार्केट, कोर्ट रोड, यमुना रोड, बड़ा बाजार और सिसाना रोड पहुंची। इसके माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। बताया गया कि तेज गति से वाहन न चलाए। शराब पीकर वाहन कभी भी न चलाए। नियमों का सदैव पालन करें।
शाम को अफसरों और कर्मचारियों ने हादसे में मारे गए व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आशुतोष तिवारी, विजय, संजीव, जयप्रकाश, दलीप, राजकुमार, मनोज, अजीत, प्रदीप, मोमीन, संदीप, राजेंद्र मौजूद रहे। एआरटीओ (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा ने कहा कि सोमवार को स्कूल, कालेजों में जाकर बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।