फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरखा गांव में राज्यमंत्री ने पौधे रोपे

विज्ञापन
बदरखा में पौधा रोपण करते राज्यमंत्री केपी मलिक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
छपरौली। बदरखा गांव में बृहस्पतिवार को ग्राम समाज की भूमि पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक ने पौधरोपण किया। राज्यमंत्री ने लोगों से हर त्योहार व कार्यक्रम के अवसर पर पौधा रोपने की अपील की।
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि पर पौधरोपण कर राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि पौधे जीवन में विशेष महत्व रखते है, इसलिए समय समय पर पौधे रोपे जाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण व जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और वातावरण भी शुद्ध होगा। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में पुस्तकालय का शुभारंभ किया। डीएम राजकमल यादव ने भी पौधरोपण कर ग्रामीणों को जागरूक किया। उधर पौधरोपण में ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें