फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पर्यावरण मंत्रालय समिति की बैठक में उठाया खनन का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद सांसद राजकुमार सांगवान ने सोमवार को पर्यावरण मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में बागपत जिले में हो रहे खनन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ हो रही है, जो पर्यावरण के लिए खतरा है। समिति ने इस मामले में जल्द जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सांगवान ने समिति को बताया कि जिले में हो रहा खनन गलत है। इससे पर्यावरण संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने जोर दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सांसद ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर रहना होगा। उन्होंने नियम विरुद्ध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, ऐसे खनन पर तुरंत रोक लगाने की भी अपील की।
राजकुमार सांगवान ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ के कारण पर्यावरण को गंभीर खतरा पहुंच रहा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाना आवश्यक है। सांसद ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें