फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मिल ने फर्जी क्रय केंद्र बनाने का भेजा प्रस्ताव, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-मिल के खिलाफ कार्रवाई न होने पर डीएम से शिकायत करेंगे किसान
विज्ञापन

फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत शुगर मिल के किसानों ने सोमवार को डीसीओ को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि मलकपुर मिल की ओर से क्रय केंद्र के फर्जी प्रस्ताव बनाए गए हैं। उन्होंने फर्जी प्रस्ताव बनाने पर मिल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कार्रवाई न होने पर डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि बिहारीपुर, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, फैजल्लापुर, निनाना, सरूरपुर ए और बी, खेकड़ी गांव के किसान बागपत शुगर मिल को गन्ने की सप्लाई करते हैं। वहीं मलकपुर चीनी मिल की ओर से इन केंद्रों का आवंटन करने का फर्जी प्रस्ताव गन्ना समिति के सचिव को भेजा है। उन्होंने मिल के खिलाफ क्रय केंद्रों का फर्जी प्रस्ताव बनाने पर कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि मिल के खिलाफ कार्रवाई न होने पर किसान मिल के खिलाफ डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। मिल के खिलाफ उच्च अधिकारियों के स्तर पर कार्रवाई न होने पर किसान चीनी मिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर वीरेंद्र राणा, अमित चौधरी, ऋषिपाल, बृजलोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें