फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना न लिए जाने पर किसानों ने किया मिल पर धरना- प्रदर्शन

Fri, 11 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बसी के किसानों ने गांव के ही क्रय केंद्र पर गन्ना लिए जाने की मांग के लिए बागपत शुगर मिल में जमकर हंगामा किया। किसानों ने जीएम कार्यालय के सामने धरना दे दिया। एसडीएम एवं जीएम ने अधिकांश किसानों को गन्ना क्रय केंद्रों पर एवं 17 किसानों का मिल गेट पर गन्ना लिए जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम बसी के किसान एकत्रित होकर बागपत शुगर मिल पहुंचे और किनौनी शुगर मिल के बंद हुए क्रय केंद्र से जुड़े किसानों का गन्ना गांव के ही बागपत शुगर मिल द्वारा लगाए गए क्रय केंद्रों पर लिए जाने की मांग की। किसानों ने सभी का गन्ना गांव के ही क्रय केंद्रों पर लिए जाने की मांग की, जबकि मिल प्रबंधन ने कुछ किसानों का क्रय केंद्र पर और कुछ का गेट पर गन्ना लिए जाने के लिए कहा।

जिसके विरोध में किसानों ने जीएम कार्यालय के गेट पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। सहकारी गन्ना विकास समिति बागपत के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह ने कहा कि क्रय केंद्र होने के बावजूद तोल मशीनें नहीं लगाई गईं और किसानों का गन्ना दूसरे क्रय केंद्रों पर भी नहीं लिया जा रहा। किसान गन्ना लेकर कहां जाएं। खेत खाली न होने के कारण गेहूं की बुवाई मेें देरी हो रही है। उन्होंने मांग की कि सभी किसानों का गन्ना गांव के दोनों केंद्रों पर ही लिया जाए।
विज्ञापन


शाम को उपजिलाधिकारी राकेश कुमार एवं जीएम प्रदीप त्रिपाठी ने 17 किसानों का गन्ना मिल गेट पर और शेष का गन्ना गांव के क्रय केंद्रों पर ही लिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों का इंडेंट शनिवार को ही जारी करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद रात लगभग 7 बजे किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने पर सतपाल, ओमपाल, वेदपाल, महावीर, राजेंद्र, बृजपाल, सुरेश, मोनू, उदयवीर, विजयपाल, सत्तू, ओमवीर, ब्रह्मपाल, सोमपाल, मोनी शामिल रहे।

शुगर मिल के जीएम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि किसानों का पूरा गन्ना लिया जाएगा। लेकिन सभी किसानों का गन्ना क्रय केंद्रों पर लिया जाना संभव नहीं है। इसलिए कुछ किसानों का गन्ना मिल गेट पर मंगाया जा रहा है। जिसका किसान विरोध कर रहे थे। अब समस्या का समाधान हो गया है, शनिवार को इंडेंट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें