बागपत के गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं
बागपत। गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को गोल्डन किड्स फेस्टिवल डे धूमधाम से मनाया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया।
प्रधानाचार्या सुमित चौहान ने बच्चों को पढ़ाई और अभिभावकों को बच्चों के अच्छे पालन पोषण के लिए प्रेरित किया। स्कूल के अध्यक्ष यशवीर चौहान ने कार्यक्रमों की सराहना की।
मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रोफेसर डाॅ. सत्यपाल सिंह आर्य ने अपने जीवन के बारे में बताते हुए छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राएं जीवन का लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें और उसे हासिल करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया।
साथ ही स्कूल प्रबंधक सुधीर कुमार ने नैतिक मूल्यों के बारे में समझाया और जीवन में पढ़ाई के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मौके पर रिजवान अहमद, अमित, पंकज, जीशान, मनीष, पूजा चौधरी, वर्षा मौजूद रहे।