फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: एडीएम ने छापा मारकर खनन करते जेसीबी और चार ट्रक पकड़े

Mon, 13 Feb 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने पुरा महादेव और चिरचिटा में छापा मारकर अवैध मिट्टी खनन करते जेसीबी, चार ट्रक, ट्रैक्टर पकड़ लिए। उनको पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि पुरा महादेव और चिरचिटा में बड़े स्तर पर अवैध मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिल रही थी। शनिवार रात को पुरा महादेव में पुलिस को साथ लेकर छापा मारा गया। अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी के साथ ही चार ट्रक मिले। उन सभी को जब्त करके पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद चिरचिटा में छापा मारा गया तो वहां से खनन करने वाले भागने लगे। जिनका पीछा करके एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने कहा कि इन सभी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया और खनन विभाग की तरफ से उनपर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें