-ग्वालीखेड़ा स्थित चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में हुआ सम्मान समारोह
फोटो-10
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ग्वालीखेड़ा स्थित चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कॉलेज के शिक्षकों ने इन छात्रों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कॉलेज प्रबंधक बृजपाल सिंह शास्त्री ने बताया कि हाईस्कूल में साजिया ने सर्वाधिक 88.1 फीसदी अंक प्राप्त किए। उनके बाद कशिश शर्मा ने 88 फीसदी, प्रियांशी ने 84 फीसदी, मानसी ने 83.30 फीसदी और दीपक ने 80 फीसदी अंक हासिल किए। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में रुद्र ने 85.8 फीसदी अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। हिमानी ने 85 फीसदी, निकिता सैनी और गुनगुन ने 83-83 फीसदी अंक प्राप्त किए। कीर्ति ने भी 81.2 फीसदी अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन सभी मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित किया गया था। समारोह का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के प्रति और अधिक जागरूक करना था। इस दौरान सचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, अश्वनी मोघा, नीतू राणा, हीरालाल, उमेश मोघा आदि मौजूद रहे।