फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: इंटरमीडिएट के मेधावियों को मिलेगी 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति

Wed, 05 Jun 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति मिलेगी। इंटरमीडिएट में विज्ञान विषय की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आगे की पढ़ाई करने के लिए सालाना 80 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत कक्षा छह से 10 तक के छात्रों को विज्ञान क्षेत्र में मॉडल और उनके प्रदर्शन के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है। अब इस योजना के तहत इंटरमीडिएट के मेधावियों के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना चलाई गई है। योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट के सभी बोर्ड के छात्रों को इंजीनियर, मेडिकल कोर्स के साथ-साथ पीजी करके रिसर्च और इनोवेशन अनुसंधान और नवाचार करना चाहते हैं, ऐसे छात्रों को प्रति वर्ष 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
छात्रों का चयन आवेदन की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को https://www.online-inspire.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ छात्रों को पासबुक की फोटो कॉपी और शैक्षिक योग्यता का विवरण देना होगा।
विज्ञापन

- वर्जन - इंस्पायर योजना के अंतर्गत इंटर पास करने वाले मेधावी छात्र सीधे साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर छात्रों को प्रति वर्ष 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। - नितिन कुमार, जिला समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें