फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एल्पाइन पब्लिक स्कूल के मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 6
विज्ञापन


बड़ौत। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने लंबे इंतजार के पश्चात 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें ऐल्पाइन पब्लिक स्कूल, लूंब के विद्यार्थियों ने गत वर्षों के कीर्तिमान को कायम रखते हुए अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में ईशा तोमर ने 96.40, शुभम कुंडु ने 93.60, आरज़ू खोखर ने 93.00 प्रतिशत के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वीं की परीक्षा में रिया व वांशिका ने 98.00 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्नपूर्णा चौधरी ने 97.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय, श्रेयांश दुहूंण ने 95.40 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रबंधक पंकज व मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें