फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होंगे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। धनौरा टीकरी गांव में पूर्व सैनिकों की बैठक हुई, जिसमें वन रैंक वन पेंशन समेत अन्य लबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई गई। साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

धनौरा टीकरी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश पाल राठी ने कहा कि दिल्ली जंतर मंतर पर वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर पूर्व सैनिक पिछले 80 दिन से धरने पर बैठे है, लेकिन सरकार ने मांगे पूरी नहीं कीं। आरोप लगाया कि सरकार पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की पेंशन अधिक बढ़ाई गई है, जबकि सिपाहियों की कम बढ़ाई गई है। अनदेखी होने से पूर्व सैनिकों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले से अधिक से अधिक संख्या में पूर्व सैनिक धरने में शामिल होंगे। बैठक में जबर सिंह, भोपाल सिंह, चरण सिंह, रामनिवास, रामकुमार, सतबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें