फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी, नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम के मेधावी सम्मानि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल सांईसेज एंड हॉस्पिटल कोताना रोड पर शनिवार को बीएससी, नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम के छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डॉ. बीएलएस कुशवाह, डॉ. चैतन्य जैन, डॉ. राज सिंह, संस्थान की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, भगवती देवी, डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गीतांजलि तोमर, डॉ. तरुण तोमर, रामपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, प्रधानाचार्या स्वाति पाटनवाल, डॉ. अनु, प्रधानाचार्य जेपी सिंह और डॉ. गौरव मलिक ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राचार्या स्वाति पाटनवाल ने कॉलेज रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक, रंगारंग कार्यक्रम व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।
इसमें डॉ. बीएलएस कुशवाह और डॉ. चैतन्य जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि आज के दिन से सभी नये बच्चों का चिकित्सा के क्षेत्र में पहला कदम होगा। उन्होंने सभी बच्चों को मदर टेरेसा जैसी महान हस्तियों के नक्शे कदमों पर चलने के लिए प्रेरित किया। शपथ ग्रहण समारोह में गत वर्ष जीएनएम तृतीय वर्ष की मेधावी गरिमा, हीना, रीया, जीएनएम द्वितीय वर्ष की मेधावी महिमा, नेहा, निशा, जीएनएम प्रथम वर्ष की मेधावी नीरा, आईशा मलिक, वर्णिका, एएनएम की मेधावी काजल, पूजा, शबाना, एएनएम प्रथम वर्ष की मेधावी आरती आर्य, तन्वी, सोनम, बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष से मेधावी आरती सक्सेना, सलोनी, खालिदा, न्यूट्रिशन प्रैक्टिकल की जीएनएम प्रथम वर्ष की मेधावी नईमा, एएनएम प्रथम वर्ष की मेधावी शैली, बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की मेधावी निकेता तोमर, वर्ष 2020-2021 के जीएनएम की मेधावी नईमा, एएनएम प्रथम वर्ष की मेधावी शैली, बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की मेधावी नसिमा के अलावा सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में रिषभ चौधरी, कविता, मोहम्मद जावेद, मीनू, ऊषा गौतम, आरजू और जूली को समाज व राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने की शपथ दिलाकर सम्मानित किया। इसमें मोहित, अजय, प्रीति, टीना, स्मृति, शिवरन, संजय, उमेश, सिमरन, रूचिता, सोनम, पारूल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें