बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते प्रबंधक अजय गोयल ?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।
स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा में इस बार भी शानदार सफलता प्राप्त की। 12वीं की परीक्षा में प्रतीक ने 99.2 प्रतिशत व 10वीं की परीक्षा में हिमाद्री गोयल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर्स की सूची में नाम दर्ज कराया है। 49 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर कीर्तिमान बनाया है। मेधावियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य अमित गुप्ता, बबलेश, राजीव, अरुण, अभिषेक, गौरव, सुमित, ज्योति, बबीता, ममता, सुमन मौजूद रहे।