फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत के छपरौली थाने की छत पर चढ़ा मानसिक रूप से कमजोर युवक, पुलिस पर किया पथराव, छह घायल

Mon, 02 May 2022 08:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

मानसिक रूप से कमजोर एक युवक सोमवार को छपरौली थाने की छत पर चढ़ गया। युवक ने छत से पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। गंभीर स्थिति में एक एसआई और एक कॉन्स्टेबल को बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
थाने की छत पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मानसिक रूप से कमजोर युवक छपरौली थाने की छत पर चढ़ गया। युवक ने पुलिस पर पथराव भी किया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने युवक को ऊपर पहुंचकर समझाया और अपने साथ नीचे लेकर आई। बताया गया कि तकरीबन छह घंटे की मशक्कत के बाद युवक  को नीचे उतारा गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बिजनौर में पूर्व प्रधान के पति की हत्या से सनसनी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, मानसिक रूप से कमजोर एक युवक सोमवार सुबह छपरौली थाने की छत पर चढ़ा गया। युवक ने छत से पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। गंभीर स्थिति में एक एसआई और एक कॉन्स्टेबल को बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक ने पुलिसकर्मियों के कमरों में भी तोड़फोड़ की। बताया गया कि युवक छिपकर पुलिस पर हमला करता रहा।

पुलिस ने युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उतरा। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने छत पर पहुंचकर युवक को समझाबुझा कर नीचे उतारा। वहीं पूरी घटना के दौरान थाने में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस युवक से  पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें