फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में ज्ञापन

Tue, 10 Oct 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम भवानी सिंह को ज्ञापन देते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी डीएम से मिले। उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री के नाम संबोधित 52 सूत्रीय ज्ञापन डीएम  भवानी सिंह खंगारौत को सौंपा। व्यापारियों ने कहा जीएसटी में कई कमियां रह गई है। इन्हें दूर किया जाए।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट में व्यापारी एकत्र हुए। जीएसटी में कमियों को अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया 50 देशों में दस प्रतिशत से अधिक जीएसटी नहीं है। टिंबर पर प्रतिशत का टैक्स समाप्त करें। अनाज व्यापार को करमुक्त करें, टेंट व्यवसाय को एक-दो प्रतिशत समाधान योजना में शामिल करें।

कंप्यूटर व्यवसाय 18 प्रतिशत है, जबकि उनके पार्ट्स पर 28 प्रतिशत है, सीसीटीवी सहित सभी को 18 प्रतिशत करें, बेकरी व्यवसाय पर 12 प्रतिशत करें, मिठाई में पांच, नमकीन में 12 प्रतिशत जीएसटी लागू करें, इस पर टैक्स काटकर पांच ही रखा जाए।
विज्ञापन


मोटर पार्ट्स कर दर घटाकर 18 प्रतिशत करें। एलईडी बल्ब को  कर मुक्त करें, फुटकर व्यापारियों की समाधान योजना की रकम 1.5 करोड़, जेल के प्रावधान, जुर्माना, सर्च एंड सीजर की धारा में पुर्नविचार कर व्यवहारिक बनाया है।

इसमें जिलाध्यक्ष अरुण तोमर बॉबी, संजीव जैन, संजय जैन, अमरपाल सिंह, विपिन तोमर, हंस कुमार जैन, विनोद कुमार, विक्की जैन, अशीष गर्ग, विनोद गोयल, राजीव गोयल, दीपक कुमार, गौरव गोयल, विजय कौशिक आदि रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें