-धर्म जागृति युवा संस्थान के सदस्यों ने पुन: ऐसा बयान न देने की मांग की
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पूर्व सांसद मेनका गांधी के जैन संतों की पिच्छी को लेकर दिए गए बयान पर धर्म जागृति युवा संस्थान ने विरोध जताया है। संस्थान के सदस्यों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
संस्थान के सदस्यों ने बताया कि मेनका गांधी ने दिगंबर जैन मुनियों की पवित्र पिच्छी पर बयान दिया था। उन्होंने जैन धर्म के बारे में मोरों को मारे जाने का गलत आरोप लगाया। सदस्यों ने कहा कि यह बयान निराधार है। इससे जैन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज में आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि बिना साक्ष्यों के ऐसे बयान न दिए जाएं। सदस्यों ने मेनका गांधी से दोबारा इस तरह के बयान न देने की अपील की। ज्ञापन सौंपने वालों में विकास जैन, यश जैन, निमित जैन, ऋषभ जैन, अरिहंत जैन और शौर्य जैन शामिल थे।