फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 25 मिनट में खत्म हो गई सिंचाई बंधुओं की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु समिति की बैठक को किसानों के नहीं आने के कारण 25 मिनट में खत्म कर दिया गया। इस बैठक में सिर्फ दो भाजपा कार्यकर्ता व एक किसान पहुंचा। अधिकारियों व किसानों के नहीं आने का कारण पता कराया गया तो पता चला कि सिंचाई विभाग व जल निगम के अफसरों ने किसी को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सिंचाई बंधु समिति की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें सिर्फ जल निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंचे। समिति के उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी ने अधिकारियों के नहीं आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बैठक में पुरानी समस्याओं के निस्तारण की जानकारी ली तो किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बैठक में उठने वाली समस्याओं को लेकर अफसर गंभीर नहीं हैं।
यदि वे एक माह बाद भी पुरानी समस्याओं को निस्तारित नहीं कर सकते हैं तो फिर ऐसी बैठक का क्या फायदा। जब अफसरों से जवाब मांगा तो वे जवाब नहीं दे सके। बाद में डीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि वह बैठक में संबंधित विभाग के अफसरों को समय से जानकारी देने के निर्देश दें, ताकि बैठक में सभी अफसर उपस्थित हो सकें।
विज्ञापन

बैठक में धर्मवीर सिंह ने कागजों में हैंडपंप रिबोर दिखाने पर कार्रवाई करने और बड़ौत के बिनौली रोड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उपाध्यक्ष ने अफसरों को जल्द ही समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इन पुरानी समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण
सितंबर माह में हुई बैठक में किसानों ने वाजिदपुर व हिलवाड़ी गांव में विद्युत खुले बॉक्स बंद करवाने, बिजली की ओवरलोड समस्या का समाधान करवाने, वाजिदपुर में नाला तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने, बिजवाड़ा रजबहे की पटरी पर अवैध दुकानों का निर्माण रोकने की समस्या उठाई थी। इनके अलावा माखर गांव में जलभराव की समस्या का निस्तारण, वाजिदपुर गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद उखड़ी सड़क की मरम्मत कराने की समस्या रखी थी, लेकिन किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।


- सिंचाई विभाग के अफसरों को सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाने के लिए 15 दिन पहले पत्र लिखने व दो दिन पहले फोन कर जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अरुण कुमार पांडेय, डीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें