फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मेरठ के युवकों ने किया था टोलकर्मियों पर हमला, दो गाड़ियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा पर मेरठ के जानी और गंगानगर के युवकों ने तोड़फोड़ और मैनेजर समेत अन्य कर्मियों पर हमला किया था। इसमें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चिह्नित की गई स्कार्पियो और बलेनो गाड़ी पुलिस ने जब्त कर ली, जबकि तीसरी गाड़ी और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बालैनी टोल प्लाजा के मैनेजर अनुज कुमार ने बताया कि सोमवार रात बागपत की तरफ से गाड़ियां आईं। उन्होंने टोल मांगा तो गाड़ी में सवार युवकों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। उन्होंने मैनेजर, तीन कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और टोल के केबिन में तोड़फोड़ की। हमलावरों ने आधा घंटा तक टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की और कर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस मामले में टोल मैनेजर अनुज की तहरीर पर पुलिस ने दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सीओ खेकड़ा रोहन चौरसिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में नजर आई मेरठ जिले के गंगानगर और जानी के हमलावरों की तीन गाड़ियां चिह्नित की गईं हैं। इसमें दो गाड़ी जब्त कर ली गईं हैं। तीसरी गाड़ी और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में पता चला कि हमलावर किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें