फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मार्ग जाम, पुलिस पर फूटा गुस्सा

Mon, 15 Jan 2018 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलाना-बालैनी
विज्ञापन
बालैनी थाने के सामने धरने पर बैठे मुकारी गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मासूम छात्र देव की अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली पर लोगों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बालैनी थाने के सामने बागपत-मेरठ मार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। थाना इंचार्ज और केस के विवेचक को निलंबित करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


मुकारी गांव के अधिवक्ता अमित त्यागी का भतीजा कक्षा दो का छात्र आरव उर्फ राजा उर्फ देव (8) चार जनवरी की रात में पड़ोस में ही आयोजित माता के जागरण से गायब हो गया था। शनिवार सुबह करीब दस बजे उसका शव हिंडन नहीं में मिला।

रविवार दोपहर को गुस्साए परिजन और ग्रामीण बालैनी थाने में पहुंचे। उन्होंने थाने के बाहर ही बागपत-मेरठ मार्ग जाम कर दिया और सड़क पर धरना देकर बैठ    गए। उनकी पुलिस अफसरों से नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


उनकी मांग थी कि केस में बालैनी पुलिस ने लापरवाही की है, यदि पुलिस सहीं कार्रवाई करती तो छात्र देव सकुशल बरामद हो जाता। उन्होंने थाना इंचार्ज और केस के विवेचक को सस्पेंड करने और केस का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की।  एडवोकेट अमित का कहना है कि ग्रामीण चाहते हैं कि केस की विवेचना बागपत और खेकड़ा सीओ करें। 

एएसपी अजय कुमार सिंह और सीओ संजीव सुमन मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। एसपी जयप्रकाश ने ग्रामीणों को 10 दिन में केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने कहा यदि इस अवधि में केस का पर्दाफाश नहीं होता है तो न्याय के लिए आंदोलन किया जाएगा। 

प्रतिनिधि मंडल आज मिलेगा एसपी से
बागपत। त्यागी समाज की शोकसभा में लोगों ने छात्रा देव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। बाद में निर्णय लिया कि केस के खुलासे के लिए पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सोमवार (आज) एसपी से मिलेगा।

इसमें जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर त्यागी, धर्मवीर त्यागी, सुभाष त्यागी, रविंद्र त्यागी, अरविंद त्यागी, प्रदर्शन भारद्वाज, देवेंद्र त्यागी, नरेंद्र त्यागी, बिल्लू त्यागी, अनिल देव त्यागी मौजूद रहे।

मेरठ समेत कई स्थानों पर पुलिस ने दी दबिश
बागपत। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जिले के अलावा मेरठ, गाजियाबाद समेत कई संभावित स्थानों पर दबिश दी। कई संदिग्ध लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ भी की, लेकिन अभी कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी।

ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ा तो सीओ लौटी
मुकारी गांव में पहुंची सीओ की किसी बात पर लोगों के साथ नोकझोंक हुई थी। उनके व्यवहार से खफा लोगों के हंगामा कर दिया था। सीओ वहां से आ गई थी। बाद में लोगों ने थाने पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।

लोगों की पुलिस से हाथापाई की नौबत तक आ गई। उधर एसपी जय प्रकाश का कहना है कि सीओ वंदना शर्मा गांव में पहुंचकर केस की विवेचना कर रही थी। इसी दौरान लोगों ने हंगामा कर दिया । इसके बाद सीओ वहां से आ गई । इसके अलावा किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें