फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेना का लापता ड्रोन मिला, निगरानी के दौरान संपर्क कटने से हुआ था गुम, थाने में देनी पड़ी तहरीर

Thu, 15 May 2025 04:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

मेरठ छावनी में निगरानी एवं प्रशिक्षण के लिए उड़ते समय लापता सेना का ड्रोन गंगानगर क्षेत्र की कृष्ण कुंज कॉलोनी के पास मिला।
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ छावनी में निगरानी एवं प्रशिक्षण के लिए उड़ते समय लापता सेना का ड्रोन गंगानगर क्षेत्र की कृष्ण कुंज कॉलोनी के पास मिला। सड़क किनारे उतरे ड्रोन को बच्चों ने उठा लिया। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। गंगानगर पुलिस ड्रोन को ले आई। जिसे सेना के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन


दो दिन पूर्व 622 ईएमई बटालियन में रेलवे स्टेशन के पास निगरानी एवं प्रशिक्षण के लिए उड़ाया गया ड्रोन संपर्क खत्म होने पर लापता हो गया था। ड्रोन की आसपास के क्षेत्रों में तलाश भी की गई थी। सेना के अधिकारी दीपक राॅय की ओर से थाना रेलवे रोड थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगानगर थाना इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे मनोज कुमार ने सूचना दी कि एक ड्रोन उनके घर के पास में सड़क किनारे उतरा है। बच्चों ने उसे उठा लिया है, पुलिस के आने की सूचना पर ड्रोन को उसी जगह पर रख दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को साथ ले आई।

ड्रोन मिलने की जानकारी रेलवे रोड पुलिस को दी गई। जिसके बाद सेना के जवान गंगानगर थाने पहुंचे। पुलिस ने ड्रोन को उनके सुपुर्द कर दिया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के मुताबिक लापता ड्रोन गंगानगर क्षेत्र में कृष्णा कुंज कॉलोनी के पास उतरा था। जिसे सैन्य अधिकारियों को लौटा दिया गया। 

फ्लाईओवर की ओर जाने से कटा संपर्क
जानकारी के मुताबिक निगरानी व प्रशिक्षण के लिए उड़ाया गया ड्रोन रोहटा रोड रेलवे फ्लाईओवर की ओर चला गया था। उसके बाद उसका कंट्रोलर से संपर्क टूट गया। काफी तलाश के बाद भी ट्रोन से संपर्क नहीं हो सका। रात में सैन्य क्षेत्र में तलाशी भी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें