बागपत के अहेड़ा गांव क्लीनिक में छापामार कार्रवाई करते ड्रग्स इस्पेक्टर वैभव बब्बर व स्वास्थ्य
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। ड्रग्स इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अहेड़ा गांव में झोलाछाप (अनट्रेड) चिकित्सक के क्लीनिक में छापा मारा। इस दौरान क्लीनिक में अनियमितता मिली। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को बंद कराकर चिकित्सक को नोटिस दिया । तीन दिन में नोटिस का जवाब न देने पर चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर और स्वास्थ्य विभाग की नोडल अधिकारी/ एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने डॉ. उमर और अजय शर्मा के साथ अहेड़ा गांव में छोला छाप (अनट्रेड) चिकित्सक के क्लीनिक में छापा मारा। इस दौरान क्लीनिक में मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होता मिला। इस अनियमितता के मिलने पर क्लीनिक को बंद कराकर चिकित्सक को नोटिस जारी कर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। नोटिस का जवाब तीन दिन में नहीं देने पर चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। नोडल अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ शिकायत मिली थी। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में कई अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद चिकित्सक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।