फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ताइक्वांडो संघ बागपत के तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 18 पदक जीते
विज्ञापन

खेकड़ा। ताइक्वांडो संघ बागपत के तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 18 पदक जीते। इस मौके पर अतिथियों ने पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
नगर में स्थित देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ऑनलाइन लाइव ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण पदक सहित कुल 72 पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों में अक्षिता, सायमा, अभिनव, शिवा, मयंक, यस, उज्ज्वल, जतिन, शैली, गगन, निशी, वंशिका, अभिमन्यु, पंकज, हिमांशु, ललित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को मुख्य अतिथि खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा और वरिष्ठ अतिथि कोतवाली प्रभारी रवेंद्र कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लें। उन्होंने कहा खेलकूद में भी रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध सोनू यादव, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुभाष त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, नीरज नैन, संजीव कुमार, रूपेश तोमर, यशवीर धामा, इकबाल, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें