फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की चेतावनी पर पुलिस ने गांव में डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। चकबंदी अधिकारियों की कारगुजारी से नाराज बामनौली के किसान ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। किसान अपनी जिद पर अड़ा है। वहीं पुलिस प्रशासन किसान की तलाश में है।
विज्ञापन

बामनौली निवासी किसान विरेंद्र ने एक सप्ताह पूर्व एसडीएम बड़ौत, चकबंदी अधिकारी बागपत, एमपी बागपत को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी गांव की आबादी में 1518 मीटर भूमि है, जिस पर चकबंदी अधिकारियों की लापरवाही पर भूमि को चकबंदी से बाहर दिखाकर दूसरे किसानों का चक बना दिया गया। किसान विरेंद्र ने चेतावनी दी थी कि यदि आठ मार्च से पूर्व उसकी समस्या का समाधान न कराया गया तो वह डीएम कार्यालय पर आत्मदाह कर लेगा। पुलिस प्रशासन से बचने के लिए किसान ने एक दिन पहले ही घर छोड़ दिया है। पुलिस प्रशासन एवं खुफिया विभाग किसान की तलाश में बामनौली गांव में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें