फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल वसूली में पिछड़ने पर एमडी ने जताई नाराजगी

Thu, 16 Nov 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एसई कार्यालय पर विद्युत अधिकारियों की बैठक लेते एमडी पवन कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली के बिल वसूली में जनपद के पिछड़ने पर विद्युत निगम के एमडी पवन कुमार ने बागपत पहुंचकर अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि माह की 25 तारीख तक हर हाल में हर कनेक्शन धारक के पास बिल  पहुंच जाना चाहिए। ताकि कनेक्शन धारक समय से अपना बिल जमा करा सके।
विज्ञापन


जनपद बिजली के बिल वसूली में काफी पिछड़ा हुआ है। यहां पर बिजली की चोरी भी काफी की जा रही है। इसके अलावा अफसरों के पास लगातार कनेक्शन धारक की बिल नहीं पहुंचने की शिकायत पहुंच रही है।

इसे देखकर मेरठ एमडी पवन कुमार बुधवार को निदेशक (वाणिज्य) अरविंद राजवेदी और अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य) संजय जैन के साथ बागपत पहुंचे। उन्होंने अफसरों की मीटिंग ली। उन्होंने समय से अधिकांश कनेक्शन धारकों के पास बिल न पहुंचने, वसूली कम होने और दस्तावेज में कमी मिलने पर निगम के जनपदीय अफसरों को फटकार लगाई। 
विज्ञापन


एमडी ने कहा बिल वसूली में सबसे ज्यादा पूरी स्थिति बड़ौत डिवीजन की है। बिजली के बिल कनेक्शन धारक के पास समय से नहीं पहुंच रहे हैं। पीआरओ एचके सिंह ने बताया कि एमडी ने बागपत के तीनों अधीक्षक, एसडीओ को कार्य में सुधार करने की हिदायत दी है। माह की 20 तारीख तक हर हाल में विद्युत बिल तैयार हो जाने चाहिए।

ताकि 25 तारीख तक प्रत्येक कनेक्शन धारक के पास बिल पहुंच जाए। यदि 25 तारीख तक कनेक्शन धारक के पास बिल नहीं पहुंचा तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर बागपत अधीक्षण अभियंता योगेश कुमार और अन्य अधिकारी रहे।

उधर, प्रबंध निदेशक ने विद्युत भंडार मंडल का निरीक्षण किया। इस दौरान भंडारण केंद्र के दस्तावेजों का निरीक्षण किया। मौके पर ट्रांसफार्मर का भी निरीक्षण किया और उपलब्ध ट्रांसफार्मर में से कुछ ट्रांसफार्मर को लैब में चेक कराने के निर्देश दिए।
ज्यादा से ज्यादा लगाएं कैंप, प्रधान का लें सहयोग

बागपत। एमडी ने कहा बिजली बिल की वसूली के लिए ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाए। इसका प्रत्येक कनेक्शन धारक को पता होना चाहिए। इसके लिए मुनादी कराई जाए और ग्राम प्रधान का सहयोग लिया जाएं। ब्यूरो


अफसर जनपद मुख्यालय में निवास करें
बागपत। एमडी ने कहा कि अधिकारी जनपद मुख्यालय में निवास करें। इसका पता लगाने के लिए निरीक्षण किया जाएगा। न मिलने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। फोन करके पता लगाए कि कनेक्शन धारक को बिल मिला है या नहीं। प्रत्येक व्यक्ति के घर पर मीटर लगाकर चालू किया जाए।

एमडी ने अफसरों को दी चेतावनी 
बागपत। विद्युत वितरण खंड बागपत, विद्युत वितरण खंड-प्रथम एवं द्वितीय बड़ौत की राजस्व वसूली अत्यधिक कम पाई गई। विद्युत लाइन हानि भी अधिक होने, रेट कम पाने पर तीनों एक्सईएन और एक एसडीओ को चेतावनी दी। सहायक अभियंता (मीटर) ग्रीजेश कुमार अनुपस्थित मिले। इससे पहले भी वे गैर हाजिर पाए जा चुके हैं। उनको चेतावनी दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें