फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए की छात्रा की चलती बस से गिरकर मौत

विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी मृतक छात्रा आकांक्षा का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर पिलाना भट्ठे के पास चलती बस से गिरकर एमबीए की छात्रा की मौत हो गई। वह मेरठ के एक कॉलेज से अंतिम वर्ष की परीक्षा देकर प्राइवेट बस से अग्रवाल मंडी टटीरी में घर लौट रही थी।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले मनोज फौजी की बेटी आकांक्षा (23) मेरठ के दीवान कॉलेज में एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। उसकी परीक्षा चल रही थी। बुधवार को परीक्षा केंद्र बनाए गए एमआईईटी कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। मनोज ने बताया कि आकांक्षा परीक्षा देने के बाद प्राइवेट बस से दोपहर में लौट रही थी। बस में भीड़ होने के कारण वह पीछे की खिड़की के पास खड़ी थी। अचानक आकांक्षा बस से गिर गई और घायल हो गई। उसको टटीरी के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ के सुभारती अस्पताल में लेकर जाने पर छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में शिकायत आने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें