अमर उजाला ब्यूरो
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला में टरबाइन का मास्टर ट्रायल 27 अक्तूबर से आरंभ होगा। वर्तमान में लो आरपीएम पर टरबाइन का संचालन किया जा रहा है। पिछले पेराई सत्र में टरबाइन में बार-बार खराबी से किसानों को मुश्किलें झेलनी पड़ी थी।
मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ आरबी राम, मुख्य अभियंता एपी सिंह, रसायनविद एसके झा ने बताया कि वर्तमान में टरबाइन को लो आरपीएम पर चलाकर ट्रायल किया जा रहा है। मिल में पेराई सत्र की तैयारियां चल रही हैं। मास्टर ट्रायल स्टीम ब्लोइंग 27 अक्तूबर से होगा। इसके लिए यूपी पावर कारपोरेशन को भी मिल की ओर से जानकारी भेज दी।
सांसद सत्यपाल सिंह ने किया मिल का निरीक्षण
रमाला। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने रमाला चीनी मिल का निरीक्षण किया। सोमवार देर रात सांसद मिल में पहुंचे और नए पेराई सत्र की तैयारियों की जानकारी ली।