फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: टीकरी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 11 Apr 2026 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के टीकरी कस्बे में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग में चक्की, मोटर, साइकिल, अनाज और अन्य सामान जलकर राख हो गया, जबकि एक भैंस भी झुलस गई।

विज्ञापन
मकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकरी कस्बे की पट्टी मेनमाना में बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


टीकरी निवासी अक्षय पुत्र कृष्णपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी दीपा, बेटे आरव और बेटी आरुषि के साथ मकान के चौबारे में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक तेज धमाके के साथ मकान के निचले हिस्से में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन

घर के पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर अक्षय की नींद खुली। नीचे आग लगी देख उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और समरसेबल आदि से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

बाद में मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया। हालांकि तब तक घर में रखी चक्की, दो मोटर, एक साइकिल, अनाज की टंकी, भूसा और उपले सहित अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था।

आग की चपेट में आने से एक भैंस भी झुलस गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। वहीं कस्बे की चेयरमैन सरिता देवी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें