फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राजमिस्त्री की गला रेतकर हत्या

Sat, 22 Mar 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बसौद गांव निवासी मृतक ईश्वर का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। बसौद गांव के रहने वाले राजमिस्त्री ईश्वर (65) की शुक्रवार दोपहर गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में ईख के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के बेटे वेदप्रकाश ने अज्ञात के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

बसौद गांव के वेदप्रकाश ने बताया कि उसके पिता ईश्वर पड़ोस के रामबीर के घर में पिछले कई दिन से निर्माण कार्य कर रहे थे। वह शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे रामबीर के घर काम पर चले गए। इसके बाद 11 बजे गांव में ही जन सेवा केंद्र से बैंक खाते से तीन हजार रुपये निकलवाए। तीन हजार रुपये उसकी मां सोना देवी को दिए और गांव में पहले किए निर्माण कार्य के रुपयों का तकादा करने की बात कहकर घर से चले गए।
उसने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह मंदिर के पास बैठा हुआ था। तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां आए और उसके पिता का मोबाइल देकर जंगल में पीर के पास ईख के खेत से शव उठा लाने की बात कहकर चले गए। उसने घर जाकर परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ पीर के पास शौकत के खेत में पहुंचा तो वहां उसके पिता ईश्वर का शव पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन

उनकी धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। सूचना मिलने पर सिंघावली अहीर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। इसके बाद डॉग स्कवाॅयड और फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की। पुलिस ने कई बिंदुओं पर घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें