फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर बाइक फिसलने से राजमिस्त्री की मौत, दो साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा के समीप बाइक फिसलने से बाइक सवार राजमिस्त्री इरफान, गुलजार और सोनू निवासी खिवाई जिला मेरठ घायल हो गए। घायलों का राहगीरों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया। जहां उपचार के दौरान इरफान (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मेरठ जिले के खिवाई कस्बा निवासी इरफान, गुलजार और सोनू मंगलवार को डौला गांव में चिनाई का काम कर बाइक से घर जा रहे थे। बताया कि जैसे ही बालैनी टोल प्लाजा के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तीनों को उठाकर बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।
बताया कि देर रात इरफान की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान इरफान की मौत हो गई। मेरठ के अस्पताल से परिवार वाले पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर चले गए। इस मामले में पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें