फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने शिक्षक पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। सन ब्राइट पब्लिक स्कूल आदमपुर के शिक्षक अर्जुन निवासी पलड़ी को बाइक सवार चार नकाबपोश युवकों ने रास्ते में रोककर हमला कर दिया। इसमें घायल शिक्षक अर्जुन का टीकरी सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


पलड़ी गांव निवासी शिक्षक अर्जुन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने भतीजे दक्ष के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। कान्हड़ बिजलीघर के पास दो बाइक पर आए चार नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडे और लोहे के हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। राहगीरों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अर्जुन की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें