फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 17 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के छपरौली कसबे की एक विवाहिता ने  गले में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

महिला शिखा का पति सचिन गुरुगांव रहकर नोकरी करता है और वहां से घर पर अपनी पत्नी के पास रुपये भेजता ह।ै अबकी बार भी उसने अपने छोटे भाई के खाते में रुपये डाल दिए। आरोप है भाई ने महिला को सारे रुपये नहीं दिया और 1500 रुपये अपने पास रख लिए। शिखा ने जब अपने देवर से रुपये मांगे तो देवर ने घर के बाहर उसके साथ मारपीट कर दी।
शिखा, देवर द्वारा मारपीट करने पर शिकायत करने थाना पहुंची तो केवल एक होमगार्ड मौके पर जाकर महज खानापूर्ति कर चला गया। पुलिस द्वारा उसकी शिकायत पर ध्यान न देने पर उसने अपने पति से भी बात की । दोपहर बाद शिखा नेअपने घर पर छत में लगे कुंडे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की एक वर्ष की लडकी मान्या है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर सीओ बागपत कर्मवीर सिंह व एसओ छपरौली पहुंचे और मृतक के मायके वालों को फोन से सूचना दी लेकिन देर रात तक भी वे नहीं आ पाए। एसओ छपरौली विजय सिंह ने बताया कि अभी तक उसके मायके वाले नहीं आ सके है। शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें