फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आतंकी घटना के विरोध में आज बागपत, खेकड़ा व बड़ौत के बाजार रहेंगे बंद

Sun, 27 Apr 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में बड़ौत में बाजार बंद कराने को लेकर बैठक करते व्यापारी। स्रोत व्यापारी
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में रविवार को बागपत, खेकड़ा, बड़ौत व अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में बाजार बंद रहेंगे। व्यापारी, उद्यमी, चिकित्सकों के संगठनों ने एकजुट होकर बंद का आह्वान किया। अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं जारी रहेगी और कई स्थानों पर मेडिकल स्टोर भी खुले रहेंगे।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार में संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्ष नंदलाल डोगरा व पालिका चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या कर देश को हिलाकर रख दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग की।
इसके लिए पाकिस्तान को भी सबक सिखाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि आतंकी घटना के विरोध में रविवार को बागपत शहर का बाजार बंद रहेगा। सुबह से लेकर शाम तक बाजार बंद रखा जाएगा और उन्होंने सभी व्यापारियों से एकता का परिचय देने की मांग की है।
विज्ञापन

बताया कि पेट्रोल पंप व मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इस दौरान संजय रूहेला, विनोद गुप्ता, अमित अग्रवाल, कुलभूषण जैन, बॉबी चौहान, अंकुर जैन, पवन गुप्ता मौजूद रहे।



टटीरी में व्यापारी बाजार बंद करके निकालेंगे जुलूस
अग्रवाल मंडी टटीरी। व्यापार संघ के नेता अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि कस्बे में रविवार को सुबह से दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रहेगा। व्यापारी पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में जुलूस निकालेंगे और केंद्र सरकार से आतंकवाद का खात्मा करने की मांग करेंगे। कस्बे में सभी दुकान बंद रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से बाजार बंद करने की अपील की।


खेकड़ा में बाजार के साथ मेडिकल स्टोर भी रहेंगे बंद
खेकड़ा। कस्बे में व्यापार मंडल एवं केमिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक हुई। अध्यक्ष अंकुश जैन ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में रविवार को बाजार बंद रहेगा। मेडिकल स्टोर, मिठाई की दुकान, पान, रेहडी, ठेली, सब्जी, फलों व दूध की दुकानें भी बंद रहेगी। सुबह के समय बाजार में घूमकर दुकान बंद करने की अपील की जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष अंकुश जैन, अजेश जैन, राकेश जिंदल, आकाश जैन, अभिषेक जैन, अजय वर्मा, रमाकांत शर्मा मौजूद रहे।


अस्पतालों के साथ बाजार भी रहेंगे बंद
बड़ौत। नगर के सभी व्यापार संगठनों की बैठक व्यापारी नेता डाॅ. योगेश जिंदल के आवास पर हुई। पहलगाम की घटना के विरोध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार को शाम तक बाजार बंद रहेगा। बताया कि नगर के सभी प्रतिष्ठान, मेडिकल स्टोर, हॉस्पिटल, पान की दुकान, ठेली रेहड़ी आदि बंद रहेंगे। इस दौरान डाॅ. देवेंद्र पंवार, अंकुर जैन, अतुल जैन, मुदित जैन, अजय सोलंकी, आशुतोष तोमर, जाहिद खान, आलोक शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें